नमस्कार दोस्तों आज में आपके लिए नई वेब सीरीज मिर्ज़ापुर जो की एक अमेज़न ओरिजिनल सीरीज है, और जिसको आप केवल अमेज़न प्राइम विडियो पर ही देख सकते हैं का रिव्यु दूंगा और बताऊंगा की क्या यह सीरीज आप लोगों को देखनी चाहिये और इसकी कहानी कैसी है और कलाकरों का अभिनय केसा है | रिव्यु करने से पेहेले में इस सीरीज में जिन्होंने कम किया है और किसने डायरेक्ट की है उनके बारे में बताऊंगा और बाद में इसको रेटिंग दूंगा |
Web Series - Mirzapur (Season 1)
Source - Amazon Prime Video Original
Main Cast - पंकज त्रिपाठी - अखन्दानंद त्रिपाठी / कालीन भैया
अली फजल - गुडू पंडित
विक्रांत मस्से - बबलू पंडित
दिवेयंदु शर्मा - मुन्ना त्रिपाठी
श्वेता त्रिपाठी - गजगामिनी गुप्ता / गोलू गुप्ता
श्रिया पिल्गोंकर - स्वीटी
Directed By - करन अंशुमन / 9 एपिसोड
गुरमीत सिंह / 9 एपिसोड
मिहिर देसी / 3 एपिसोड
निशा चंद्रा / 1 एपिसोड
Writing By - करन अंशुमन, पुनीत कृष्णा, विनीत कृष्णा
यह सीरीज लड़ाई खून खराबे सस्पेंस से भरपूर है, कहीं कहीं पर इसके जो डायलॉग हैं, आप लोगों को हंसने पर मजबूर कर देंगे | अगर अपने गेंगस ऑफ़ वासेयपुर मूवी देखि है और आपको वह अच्छी लगी है, तो इस सीरीज को आप काफी पसंद करेंगे | सीरीज में गाली सुनने को मिलेंगी और और कुछ सीन काफी डरावने हो सकते हैं क्यूंकि उनमे खून काफी दिखाया गया है | यह एक एडल्ट सीरीज हैं तो देखने से पेहेले यह समझ लीजिये की इस सीरीज में काफी गलियां, खून, एडल्ट सीन को दिखाया गया | मुझे ऐसी सीरीज काफी पसंद आती हैं, जिनमे सस्पेंस और इस तरह की भाषा का प्रयोग होता है, यह अपने अपने चॉइस पर निर्भर करता है किसको क्या पसंद आता है |
अभिनय की बात करू तो अली फज़ल (गुड्डू पंडित), पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया) का अभिनय बहुत अच्छा लगा है, इनकी डायलॉग डिलीवरी और अभिनय दोनों में अपना 100 % दिया है | इस सीरीज में कुल मिला के 9 एपिसोड हैं, और कोई भी एपिसोड आपको बोर नही करेगा, हर एपिसोड में आपको कुछ नया ही दिखेगा | कहानी काफी अच्छी है, डायरेक्ट भी अच्छी तरह से किया गया है |
मे इस सीरीज को 10 में 9 रेटिंग देता हु, अभिनय के लिए, कहानी के लिए, डायलॉगस के लिए |
अभी के लिए इतना ही, अगर कोई सुझाव हो तो प्लीज कमेंट करें |
धन्यवाद |

No comments:
Post a Comment